गुरुवार, 27 जनवरी 2011

कविता और कवि

           (१)

शब्द और अर्थ नहीं है कविता
सबसे सुन्दर सपना है
सबसे अच्छे आदमी का

         (2)

जो लिखते हैं कवितायें
और करते हैं प्यार
वो धरती को थोड़ा
और चौड़ा करते हैं
थोड़ा और गहरा
थोड़ा और नम 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें