शुक्रवार, 4 मार्च 2011

अच्छा लगे है मुझे

तेरे  बारे  में  सोचना अच्छा लगे है मुझे 
तेरे ख्यालों में खोना अच्छा लगे है मुझे     

मैं रहूँ और तुम्हारा ख्याल हो साथ में
बस यूँ ही तन्हाई अच्छा लगे है मुझे

सोचता रहता हूँ इक-इक बातें तुम्हारी
जितना सोचूं उतना अच्छा लगे है मुझे 

कितना  जायका  है  तुम्हारी  मोहब्बत  में  
इसकी खातिर तड़पना बदमज़ा लगे है मुझे

कहीं एक हादसा ना हो अपना रिश्ता भी   
सोचूं  तो  बड़ा  खौफ  सा  लगे  है  मुझे 

तेरे ख्यालों में खोना अच्छा लगे है मुझे  
तेरे  बारे  में  सोचना अच्छा लगे है मुझे 
                                       --- संजय स्वरुप श्रीवास्तव     

1 टिप्पणी:

  1. कहीं एक हादसा ना हो अपना रिश्ता भी
    सोचूं तो बड़ा खौफ सा लगे है मुझे

    Ishq k sath judai ka b dar ..... bahut khoob

    जवाब देंहटाएं